हुसैनगंज: हवन पूजन के साथ चैत नवरात्रि का हुसैनगंज के विभिन्न गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से आज हुआ समापन।
हवन पूजन के साथ चैत्र नवरात्रि का आज हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में समापन हो गया। जहां चैत्र नवरात्रि को लेकर दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना का आयोजन किया गया था। जिसमें स्थानीय ग्रामीण और भक्तों के द्वारा भाग लिया गया। वही हवन के उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया व शांतिपूर्ण तरीके से पूजा समाप्त हुई।