आज सोमवार की शाम 7:30 बजे के करीब दुमका के पुलिस लाइन के आगे झाड़ी में आग लग गई। आज की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आसपास अधिवास होने के कारण लोग काफी परेशान दिखे।