दरभंगा: पीएमसीएच में कमलेश पासवान की मौत, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण।
दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में हुए संदिग्ध बम विस्फोट मामले में बड़ी खबर सामने आई है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल कमलेश पासवान की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान लोहे की रॉड में टंगा एक संदिग्ध झोला हटाने के प्रयास में जोरदार विस्फोट हुआ था