टीकमगढ़ झांसी हाईवे सड़क पर ग्राम पूनोल के ककरा नाले के पास बीती देर रात्रि को एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल 112 पुलिस ने घायलों को दिगोड़ा अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल में आ गए।