जगदीशपुर: बहुआरा में हनुमंत महायज्ञ को लेकर निकली एक किमी लंबी कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
जगदीशपुर प्रखंड के सिअरूआं पंचायत अंतर्गत बहुआरा गांव में आज शुक्रवार को श्री श्री हनुमंत महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर निकाली गई। एक किलोमीटर लंबी कलश शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कलश शोभा यात्रा जुलूस यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ