बरेली: नहर की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नहर की पुलिया के पास तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।सभी घायल पीलीभीत जनपद के रहने वाले हैं । दिल्ली जा रहे थे इस दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए।