बरेली: तिलक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर हुई ₹1.80 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
तिलक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर 180000 की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामले में कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दि है। पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।