सांगानेर: जयपुर सीकर रोड पर बाइक से रोड क्रॉस कर रहे दंपती को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 20 फीट दूर जाकर गिरे, दोनों गंभीर घायल
जयपुर सीकर रोड पर ओवर स्पीड कार के बाइक सवार दंपती को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार को रोड क्रॉस करते समय बाइक सवार दंपती को कार ने टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार दंपती करीब 20 फीट दूर उछलकर गिरने से घायल हो गए। सूचना पर हरमाड़ा पुलिस ने गंभीर घायल हालत में पति-पत्नी को हॉस्पिटल मे एडमिट करवाया है। जहां पर दोनों का इलाज जारी है।