हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर तेज गर्मी का दौर जारी है। शनिवार को चली तेज हवाओं से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 43 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान लगाया था पर यह 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। तेज हवाओं के कारण दिन के तापमान का असर कम महसूस हुआ है।