सीतापुर: सरैया स्टेशन के पास लखनऊ में भर्ती मरीज को देखने जा रहे बाइक सवार ताई और भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
जनपद के रामपुर कला थाना क्षेत्र के सरैया स्टेशन के पास लखनऊ में भर्ती मरीज को देखने जा रहे बाइक सवार ताई और भतीजे को अज्ञात वाहन ने सड़क पर जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग महिला सहित युवक दोनों की ही दर्दनाक मौत हो गई थी मामले में मृतक महिला और युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।