भीमपुर: भीमपुर में अतिवृष्टि से खराब फसल का मुद्दा विधायक ने उठाया, सर्वे की मांग की
Bhimpur, Betul | Nov 3, 2025 विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने भीमपुर सहित क्षेत्र में दिपावली के बाद हुई बारिश से खराब मक्का और सोयाबीन फसल का मुद्दा बैतूल में हुई समीक्षा बैठक में उठाया। विधायक ने समीक्षा बैठक में किसानों की खराब मक्का और सोयाबीन को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया और जल्द सर्वे कराने की बात कही। बारिश से किसानों की फसल खराब हुई उन्होंने आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।