गाण्डेय: गाण्डेय परिसर में कल्याण विभाग ने आदिवासी संथाल समाज के 26 गांवों के मांझी हड़ाम को सांस्कृतिक वाद्य यंत्र बांटे
Gandey, Giridih | May 15, 2026
गाण्डेय प्रखंड परिसर में शुक्रवार को 2 बजे कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी संथाल समाज के 26 गांवों के मांझी हड़ाम को संस्कृतिक वाद्य यंत्र वितरण किया गया।वितरण कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा परंपरागत वाद्य यंत्र मिलने से आदिवासी संस्कृति का संरक्षण में बल मिलेगा,आदिवासी संथाल समाज का विलुप्त हो रही नृत्य संगीत को बचाया जा सकेगा।