रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन मे भाजपा का जनचोपाल कार्यक्रम बना अखाड़ा, पूर्व मंत्री के भाई और मंडल महामंत्री के बीच हुई जमकर मारपीट
अमरपाटन विधानसभा के ताला मंडल में आयोजित भाजपा के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब मंच पर ही दो नेताओं के बीच टकराव के बाद मामला मारपीट में बदल गया। पूर्व मंत्री के भाई विजय पटेल और ताला मंडल के महामंत्री मनीष चतुर्वेदी के बीच भाषण के दौरान नाम नहीं लेने को लेकर कहासुनी हो गयी औऱ देखते ही देखते लात घुसो तक पहुंच गयी