लोहरदगा: झामुमो नेता ने राष्ट्रपति से दिशोम गुरू शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की
झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता, आदिवासी मूलवासी समुदायों के मसीहा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। झामुमो के पूर्व केंद्रीय सदस्य और खिदमते खल्क हाजी कमेटी के सरपरस्त हाजी समसुद्दीन अंसारी ने मंगलवार को शाम 4 बजे गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि गुरूजी का निधन झारखंड ही नहीं, ब