लोहरदगा: सेन्हा अलौदी गांव में 11 महीने की बच्ची का हाथ उबलते पानी से झुलसा, अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी गांव में मंगलवार को 11 महीने की मासूम बच्ची खेलते-खेलते अचानक खोलते हुए गर्म पानी में हाथ डाल बैठी। बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनते ही परिजन घबराकर मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।