फिरोज़ाबाद: नगर निगम जीवाराम हॉल में हुई बोर्ड मीटिंग, लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ के प्रस्ताव कराये गये पारित, नगर आयुक्त ने दी जानकारी
नगर निगम के जीवाराम हॉल में बोर्ड मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें सभी पदेन सदस्यगण मौजूद रहे। इस बोर्ड मीटिंग में स्मार्ट सिटी व विकास कार्यो की विभिन्न योजनायें लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ की के प्रस्ताव पारित कराये गये। इस संबंध में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा व महापौर कामिनी राठौर ने जानकारी दी।साथ ही बताया जैसे ही इसमें धन आवंटित होते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।