छपारा: चिलचिलाती धूप में पिता-पुत्र ने बुझाई यात्रियों की प्यास
चिलचिलाती धूप में पिता-पुत्र ने बुझाई यात्रियों की प्यास भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच मंगलवार 9 जून को छपारा बस स्टैंड में मानवता की मिसाल देखने को मिली। छपारा नगर के तकिया वार्ड निवासी राकेश यादव अपने पुत्र के साथ ठंडे पानी की व्यवस्था कर बसों में मौजूद यात्रियों को स्वयं जाकर पानी पिलाते नजर आए।