बड़ौत: किशनपुर बराल में युवक की गला काटकर हत्या कर शव पूर्वी यमुना नहर में फेंका गया, शिनाख्त नहीं हुई, खुलासे के लिए टीम गठित
रमाला क्षेत्र में किशनपुर बराल गांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर में झाल पर अटका हुआ एक युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह किसानों को दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पूर्वी यमुना नहर से शव निकालकर जांच की, तो पता चला कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। उसकी जेब में कोई दस्तावेज न मिलने के कारण पहचान नहीं हो सकी। पुलिसकर्मियों ने युवक का फोटो आसपास के गां