पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया मुफसिल थाना क्षेत्र में करंट से किसान की मौत, पटवन के दौरान बिजली के मोटर से लगा झटका
Purnea East, Purnia | Apr 24, 2026
पूर्णिया में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। मक्के के खेत में पटवन के लिए मोटर लगाने गए थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। मृतक की पहचान मंझेली निवासी लालचंद साह के बेटे रामानंद साह के रूप में हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।मृतक के पिता ने शुक्रवार को दोपहर के लगभग 3 बजे बताया कि उनका बेटा रोजाना की तरह घर से खेत गया था। परिवार में मातम पसरा है