मुरैना नगर: 12 साल से फरार,10 गंभीर अपराधों में वांछित बदमाश को मुरैना पुलिस ने बागेश्वर धाम से किया गिरफ्तार,पुलिस को थी तलाश।
मुरैना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 12 साल से फरार स्थायी वारंटी संदीप शर्मा उर्फ भूरा पंडित को बागेश्वर धाम,छतरपुर से गिरफ्तार किया है।आरोपी के खिलाफ अंबाह, कोतवाली,रिठौरा,सिविल लाइन और टेंटरा थानों में हत्या के प्रयास,आर्म्स एक्ट समेत 10 गंभीर प्रकरण दर्ज थे।सिविल लाइन पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।