कटिहार: डूमर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
रविवार की शाम 4 बजे डूमर से एक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी सड़क हादसे में मौत हुई थी। घटना के बारे में मृतक सिंटू कुमार के परिजनों ने बताया कि किसी काम से मृतक चौक जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।