पन्ना: कलेक्टर पन्ना की बड़ी कार्रवाई, उद्यान विस्तार अधिकारी निलंबित
Panna, Panna | Jun 14, 2026 कलेक्टर ऊषा परमार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के विशेष अभियान में लापरवाही बरतने पर अजयगढ़ के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी बनवारी लाल कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अधिकारी पर वृक्षारोपण कार्यक्रम और जनकल्याण शिविर में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन नहीं करने का आरोप है।