मथुरा: वृन्दावन में गणतंत्र दिवस पर बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब, भीड़ से अटी नज़र आई मंदिर की गलियां
वृंदावन में वीकेंड व गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने के कारण बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हर रास्ते पर भीड़ ही भीड़ नजर आई। मंदिर के आसपास की गलियां भीड़ के दबाव से अटी दिखाई दीं। श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, काफी इंतजार के बाद धक्का मुक्की के बीच किसी तरह प्रभु के दर्शन हुए।