मथुरा: मथुरा रेलवे GRP पुलिस ने चलती ट्रेन में चोरी करने वाले 7 चोरों को 5 चोरी के मोबाइल, नगदी और आभूषण के साथ किया गिरफ्तार
चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले चोरों को मथुरा रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल कीमती ज्वेलरी नगदी बरामद की है पकड़े गए सात अभियुक्त अलग-अलग स्थान के रहने वाले हैं जिन्होंने चलती ट्रेन में एनआरआई के परिवार के बैग चुराया ।थाना जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया