बालोद: इलाज कराने जिला अस्पताल जा रहे बाइक सवार पिता, पुत्र और बेटी को ई-रिक्शा ने पीछे से मारी टक्कर, बालोद थाने में FIR दर्ज
Balod, Balod | Jun 18, 2026 बालोद शहर के आमापारा पुलिया के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता, पुत्र और बेटी घायल हो गए। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।