नवागढ़ जिले में अवैध धान के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अब तक 60 जगह पर कार्रवाई कर प्रकरण बनाया गया है और 2 हजार 382 क्विंटल धान, 5 वाहन को जब्त किया गया है। मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अफसरों का कहना है कि जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दरअसल, अभी जिले में धान खरीदी कार्य चल रहा है।