मधेपुरा: मधेपुरा में आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, जन वितरण प्रणाली सुदृढ़ करने पर ज़ोर
मधेपुरा में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को आपूर्ति टास्क फोर्स, सहकारिता विभाग से संबंधित योजनाओं कीसमीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न के उठाव, भंडारण, परिवहन और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित परिवहन मामलों का शीघ्र निष्पादन कर लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया