बिसवां: जिलाधिकारी ने चहलारी घाट पर घाघरा नदी की भौगोलिक स्थिति का लिया जायज़ा, सड़क निर्माण की हुई जांच
Biswan, Sitapur | Nov 23, 2025 जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने चहलारी घाट पहुंचकर घाघरा नदी की भौगोलिक स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल से नदी के प्रवाह, कटान क्षेत्र, जलस्तर व आसपास की भौगोलिक परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने नदी की मौजूदा स्थिति तथा आगे होने वाले परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा की।