उज्जैन। पुलिस कंट्रोल रूम में आज सीएसपी दीपिका शिंदे द्वारा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बालिकाओं को ऑनलाइन सुरक्षा और जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सीएसपी शिंदे ने बताया कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता करना और व्यक्तिगत जानकारी साझा करना गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है। उन्होंने साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करत