सपोटरा की ग्राम पंचायत सुगनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक हंसराज मीणा ने सार्वजनिक गुरुआसन निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। विधायक के निधि सहायक अभिषेक शुक्ला ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक हंसराज मीणा का सपा माला पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को विधायक मीणा ने संबोधित किया।