ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी के कजरेल गांव के 18 वर्षीय अंकुश कुमार का शव आने से मातम
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के कजरेल ग्राम निवासी 18वर्षीय युवक अंकुश कुमार का शव 18 मार्च बुधवार को 3:00 बजे गांव पहुंचने पर मातम छा गया। अंकुश कुमार की मृत्यु मंगलवार की संध्या सबौर और लैलख रेलवे स्टेशन के बीच में ट्रेन से गिरकर हो गई थी।अंकुश कुमार अपने घर आ रहा था।अंकुश कुमार अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। साहिबगंज कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ता था।