रैपुरा: बिजाखेड़ा गांव में घर के बाहर गाली देने से मना करने पर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट करने का मामला आया सामने, केस दर्ज
Raipura, Panna | Mar 30, 2025 बीजाखेड़ा गांव में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है वही घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बतादें की घटना मे बद्री यादव पिता हरि सिंह यादव उम्र-59 वर्ष व पत्नी गनेश बाई यादव घायल हुए है। यह घटना घर के बाहर गाली-गलौज करने से मना करने पर हुई।