रैपुरा: पन्ना-अजयगढ़ घाटी में तेज रफ्तार कार ने वृद्ध को मारी टक्कर, बाइक सहित घाटी में गिरा
Raipura, Panna | Mar 25, 2025 पन्ना-अजयगढ़ घाटी में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक सहित गहरी खाई में गिर गए। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।