दानापुर के नासरीगंज पेट्रोल पंप के पास ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा बाइक चालक को दानापुर अनुमंडलिया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि बाइक चालक के द्वारा पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहा था इसी दौरान ऑटो से टक्कर हो गई।