दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में बीते कुछ दिन पूर्व एक युवक झूलन राय को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी नीतीश कुमार के बहन को पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के दौरान कोई भी सुराग नहीं मिला। बताया जाता है कि यह हत्या पैसे का लेनदेन को लेकर की गई है।