कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में बाइक चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल ,शातिर चोर ने मिनटो में बाइक को किया पार
चकेरी थाना क्षेत्र के अरवा चौकी अंतर्गत बाइक चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।जिसमें हेलमेट लगाए एक शातिर चोर ने खड़ी बाइक को मिनटो में पार कर दिया सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हेलमेट लगाए एक शातिर चोर बाइक के पास आया बाइक में चाबी लगाई और बाइक लेकर मिनट में फरार हो गया।