कानपुर: परेड के सद्भावना चौराहे पर ट्रैफिक उपनिरीक्षक ने कार की नंबर प्लेट लगाकर बाइक चला रहे युवक को पकड़ा
परेड के सद्भावना चौराहे पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक उपनिरीक्षक ने कार की नंबर प्लेट बाइक में लगाकर चला रहे युवक को पकड़ा है। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल है। आपको बता दे जहां पर युवक को पकड़ा गया है, यह वही संवेदनशील इलाका है जहां से कानपुर में हिंसा की शुरुआत हुई थी।