लोहरदगा: फिल्मी स्टाइल में जनता को लूटा जा रहा है" : विनोद उरांव, इलाज-ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मचा बवाल, लोगों को याद आई
लोहरदगा शहर के पतरा टोली स्थित मधुर मेडिकेयर अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। घटना को लेकर परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मरीज की स्थिति पहले से गंभीर थी और समय रहते उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया था।