शुजालपुर में भाईदूज के अवसर पर बच्चों के झगड़े को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह विवाद तीन दिनों से चल रहा था।