कनवास: कनवास में आयोजित रामनवमी मेले में सांवरिया सरकार के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Kanwas, Kota | Apr 17, 2025 कनवास में आयोजित रामनवमी मेले में एक शाम सांवरिया सरकार के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गुरुवार शाम करीब 8 बजे शुरू किया गया। जो देर रात तक चला। कार्यक्रम में मेला उत्सव समिति द्वारा गायक कलाकार सुप्रसिद्ध गोकुल शर्मा का स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकार ने सांवरिया सेठ के भजनों की प्रस्तुति दी।