अंबाह: ड्यूटी पर दिल का दौरा पड़ने से CRPF निरीक्षक विनीत श्रीवास्तव का निधन, अंबाह में शासकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Ambah, Morena | Jul 24, 2026 अंबाह। पुणे में पदस्थ सीआरपीएफ निरीक्षक विनीत कुमार श्रीवास्तव का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर अंबाह लाया गया, जहां सीआरपीएफ जवानों ने शासकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। बड़ी संख्या में परिजन, नागरिक और भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य अंतिम यात्रा में शामिल हुए तथा नम आंखों से अंतिम विदाई दी।