दाउदनगर: ओबरा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार के पक्ष में दाउदनगर के नीमा खेल मैदान पर आशीर्वाद सभा का आयोजन हुआ
ओबरा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार के पक्ष में दाउदनगर के नीमा खेल मैदान पर आशीर्वाद सभा का आयोजन रविवार की दोपहर 2:00 बजे किया गया। सभा की अध्यक्षता ख्याली राम एवं संचालन सुदर्शन कुमार बौद्ध ने किया। संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए तो युवाओं को रोजगार मिलेगा।