बेगूसराय: लाखो थाना की पुलिस ने अपहरण किये गए व्यक्ति को बखरी से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
लाखो थाना की पुलिस ने अपहरण किए गये व्यक्ति को बखरी से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि पिछले दिनों लाखों थाना में 01 व्यक्ति रासो यादव के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.