भरथना: बकेवर उझियानी के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक का पैर टूटा, तीन युवतियां भी घायल
बकेवर थाना क्षेत्र में इटावा कानपुर सिक्सलेन हाईवे पर उझियानी गांव के सामने मंगलवार दोपहर 4 बजे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक का पैर टूट गया, जबकि उसके साथ बैठी तीन युवतियां घायल हो गईं।विरहीपुर, थाना इकदिल निवासी अभय कुमार पुत्र स्व. करन सिंह अपनी बाइक से अछल्दा जा रहे थे।