झांसी: गर्मी और लाइट से परेशान ATM में बैठी महिलाओं और बच्चों का वीडियो अखिलेश यादव ने X पर शेयर किया, बिजली विभाग पर कसा तंज
Jhansi, Jhansi | May 21, 2025 गर्मी और बिजली कटौती के बीच झांसी शहर के एक एटीएम मैं बैठी महिलाओं और बच्चों के वायरल हो रहे वीडियो को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर बुधवार की दुपहर 3 बजे शेयर किया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग की व्यवस्थाओं पर तंज कसा है।