झांसी: झांसी रेल मंडल के ओरछा और पुखरायां स्टेशन का गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
Jhansi, Jhansi | May 21, 2025 झांसी रेल मंडल के अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए गए ओरछा और पुखरायां स्टेशन का लोकार्पण गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इसको लेकर बुधवार को झांसी रेल मंडल के DRM दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों स्टेशन पर सुबह से संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद PM का संबोधन लाइव दिखाया जाएगा।