बनमनखी: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत बनमनखी में 'बढ़ाए हाथ, करें सफाई साथ' कार्यक्रम का आयोजन
बनमनखी नगर परिषद द्वारा नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत ‘स्वच्छता की नई पहल – बढ़ाये हाथ, करें सफाई साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को सफाई अभियान से जोड़ना था।