सोनाहातु: तमाड़ प्रखंड क्षेत्र के आमलेशा का गरीब मजदूर साइबर अपराध का हुआ शिकार, लगा रहा इंसाफ की गुहार
प्रखंड क्षेत्र के आमलेशा निवासी मजदूर नंदकिशोर पुराण साइबर अपराध में ठगी का शिकार हो गया है। इस मामले में उसने तमाड़ थाना में फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित ने प्राथमिकी में बताया है कि उसके मोबाइल पर फोन आया था।