हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर बुधवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश से पिछले कई दिनों से पढ़ रही भीषण गर्मी और उमस से शहर वासियों को राहत मिली है। दोपहर तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे लेकिन बादलों की आवाजआई के बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया।