कटनी ग्रामीण: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल, बरहटा और आसपास के गांवों में बढ़ी परेशानी
बरहटा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। दिन हो या रात, बिजली के अचानक गायब हो जाने से ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है